फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   phaarmaasist 12 ko mahaanideshak ka karenge gheraav

फार्मासिस्ट 12 को महानिदेशक का करेंगे घेराव

Sat, 10 Jul 2021 06:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
phaarmaasist 12 ko mahaanideshak ka karenge gheraav
जौनपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सुबह आठ बजे से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर सरकार के स्थानांतरण नीति का विरोध किया।
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महासंघ के आह्वान पर डिप्लोमा एसोसिएशन ने 12 जुलाई को महानिदेशक का घेराव करने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के चिकित्सक और कर्मचारियों का कहना है कि सरकार स्थानांतरण नीति के खिलाफ वह आंदोलन के लिए तैयार हैं। यदि 11 तक विभाग की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 12 को कर्मचारी महानिदेशक का घेराव करने को बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी। कोरोना काल में चिकित्सक और कर्मचारियों का स्थानांतरण मरीज हितों के विपरीत है। कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। इस मौके पर शारदा सिंह, सुरेश यादव, अली अहमद खान, अनिल त्रिपाठी, विनोद कुमार, दसई, इसरार, अजय जमील, मनोज कुमार तिवारी, गुलाब यादव, आशुतोष पाठक, शैलेश यादव, अखिलेश उपाध्याय, विनय सिंह, संजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed