फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Petrol and diesel prices may increase any day

किसी भी दिन बढ़ सकता है पेट्रोल और डीजल का मूल्य

Wed, 09 Mar 2022 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel prices may increase any day
जौनपुर। पेट्रोल और डीजल के दाम में किसी भी दिन वृद्धि हो सकती है। वजह डीजल और पेट्रोल के दाम में वृद्धि करने का कंपनियां मूड बना चुकी हैं, क्योंकि बड़े कंज्यूमर (जो कंपनियों से सीधे डीजल की खरीद करते हैं) का मूल्य 11 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ चुके हैं। यानी इन्हें आज की तारीख में बाजार के डीजल से 11 रुपये महंगा मिल रहा है। ऐसे स्थिति वे बड़े कंज्यूमर ने पेट्रोल पंपों की तरफ रुख कर लिया है। इससे कुछ पेट्रोल पंपों पर बिक्री बढ़ गई है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में डीजल में कम से कम 11 रुपये की बढ़ोत्तरी होगी, जबकि इसी औसत में पेट्रोल के भी दाम बढ़ सकते हैं। उत्तर प्रदेश डीलर एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष एवं जौनपुर पेट्रोलियम समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह बताते हैं कि कंज्यूमर पंपों के दाम बढ़ गए हैं। अब देखना यह है कि कंपनियां दाम बढ़ाने से पहले होली त्योहार का ध्यान रखती है या नहीं। हालांकि जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लग रहा है कि डीजल 11 रुपये कम से कम महंगा होगा और इसी औसत में पेट्रोल के भी दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed