फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PET exam will be held on 24 at 35 centers

पीईटी की 35 केंद्रों पर 24 को होगी परीक्षा

Thu, 19 Aug 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
PET exam will be held on 24 at 35 centers
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें 24 अगस्त को 35 केंद्रों पर आयोजित होने वाली पीईटी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही केंद्राध्यक्ष, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनकी भूमिका एवं उत्तरदायित्व के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश ने बताया कि पीईटी की परीक्षा 24 अगस्त को जनपद के 35 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है, पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पीईटी की परीक्षा में कोई भी अभ्यर्थी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या किसी अन्य प्रकार का कोई डिवाइस लेकर न जाने नहीं जाएगा। एडीएम ने अभ्यर्थियों से अपील की किसी भी दशा में प्रथम पाली की परीक्षा में सुबह 9:30 बजे एवं द्वितीय पाली में 2:30 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने केंद्राध्यक्षों को परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री, उपजिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव, नीतीश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed