फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Person injured in a fight dies after 37 days, family reaches the police station with the body

Jaunpur News: मारपीट में घायल व्यक्ति की 37 दिन बाद मौत, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Tue, 08 Sep 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Person injured in a fight dies after 37 days, family reaches the police station with the body
नेवढ़िया क्षेत्र के बनेवरा गांव के पास नेवढ़िया - इटाये मार्ग पर परिजनों को समझाते बुझाते मडिया
नेवढ़िया। वृंदावन (मधुपुर) गांव में जमीन के विवाद में 37 दिन पहले बीते एक अगस्त को हुई मारपीट में घायल रमेश गौतम (55) की सोमवार की सुबह करीब पांच बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव लेकर नेवढ़िया थाने पहुंच गए। हत्या की प्राथमिकी दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक के बड़े बेटे संदीप कुमार का आरोप है कि करीब दो घंटे तक थाने में कार्रवाई की मांग के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय जाने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस ने बनेवरा गांव के पास घेरेबंदी करके उन्हें रोक लिया। शव वाहन की चाबी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। तब तक नेवढ़िया और मड़ियाहूं थाने की पुलिस पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहा। सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी ने परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सीओ मड़ियाहूं ने बताया कि मामले में पहले मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

अब उसमें गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed