फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Permission should be given to apply for PhD entrance exam

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में आवेदन की दी जाए अनुमति

Thu, 22 Oct 2020 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Permission should be given to apply for PhD entrance exam
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक उद्देश्य सिंह व जिला एसएफडी संयोजक कौतुक उपाध्याय के नेतृत्व में पूर्वांचल विवि के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपकर पीएचडी करने वाले छात्रों को राहत दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

प्रवेश प्रवेश परीक्षा में परास्नातक पाठ्यक्रम के अंतिम शैक्षणिक सत्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शोध पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों का परास्नातक में थीसिस (शोध कार्य) के कारण अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया जा सका है। ऐसे में यह छात्र आवेदन से वंचित होंगे जो उचित नहीं है। 23 अक्टूबर को आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, ऐसे में आवेदन तिथि बढ़ाई जाए। यदि इस विषय को विवि प्रशासन संज्ञान में लेकर कोई निर्णय जल्द नहीं लेता है तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन

कौतुक उपाध्याय ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय विवि गोरखपुर की शोध प्रवेश परीक्षा नियमावली के अनुसार भी अध्ययनरत छात्रों को आवेदन करने की छूट है। इसके लिए उन्हें प्रवेश से पूर्व परीक्षा उत्तीर्ण कर अपेक्षित अर्हताएं पूरी करना आवश्यक है। अधिकतर विवि में अध्ययनरत छात्रों को आवेदन के लिए छूट प्रदान की गई है। परंतु पूविवि की नियमावली में ऐसा नहीं होना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed