फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Performed in support of scheme workers

स्कीम वर्करों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Mon, 31 May 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Performed in support of scheme workers
जौनपुर। आशा, आंगनबाड़ी, रसोइयां तथा अन्य योजनाओं के वर्करों को 10 हजार रुपये मासिक भत्ता और 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बक्शा के लखनीपुर गांव में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि कोरोना काल के 50 लाख के जीवन बीमा योजना को बिना किसी शर्त के सभी स्कीम वर्करों पर लागू किया जाए। इसके अलावा कोरोना ड्यूटी के दरम्यान सभी स्कीम वर्करों को सुरक्षात्मक उपकरण देने की मांग भी की गई। कोरोना ड्यूटी के दरम्यान बीमार पड़ी स्कीम वर्करों का इलाज सरकारी खर्चे पर करने की मांग भी की गई। इस दौरान भाकपा माले के जिला प्रभारी गौरव सिंह, जगदीश, राजनाथ बिन्द, बदामा देवी, विजेन्द्र, शान्ति देवी, जनतारा देवी, भीम आर्मी के नेता प्रदीप कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed