फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People themselves started removing their encroachment

लोग खुद ही हटाने लगे अपना अतिक्रमण

Thu, 19 May 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
People themselves started removing their encroachment
शाहगंज में अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी देते उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार। संवाद - फोटो : JAUNPUR
शाहगंज। नगर में अतिक्रमण को लेकर एसडीएम के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दोपहर अतिक्रमण हटाओ चेतावनी अभियान चलाया गया। नतीजा यह रहा कि अतिक्रमणकारी खुद ही अपना अतिक्रमण्का हटाने लगे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद प्रदीप गिरी, इंस्पेक्टर नगर पालिका सुरेंद्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य पुलिस बल के साथ नगर के कोतवाली रोड स्थित सब्जी मंडी, घास मंडी, मुख्य मार्ग, डाकखाना तिराहा, जेसीज चौक, गल्ला मंडी, कलेक्टरगंज आदि बाजारों में सदल बल निकले। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि नाली के अंदर ही दुकानदार रहे। नाली के आगे सड़क पर किए गए अतिक्रमण और बाहर लगाए गए टीन शेड को 24 घंटे के भीतर स्वयं हटा लें। चेताया कि प्रशासन शनिवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा इस दौरान जिन दुकानदारों, घरों, ठेले, खोमचे वालों द्वारा अतिक्रमण किया मिल उसे हटाने पर जुर्माना एवं संबंधित धाराओं के तहत मुक़दमे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक आदेश के बाद कोतवाली रोड के कुछ दुकानदारों ने अपना अतिक्रमण हटा लिया। मालूम हो कि कोतवाली रोड, कलेक्टरगंज में जहां दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर जाम की समस्या पैदा की जा रही है। वहीं गल्ला मंडी के दुकानदार अपनी दुकानों के सामने पूरे दिन भारी वाहनों को खड़ी करके जाम का कारण बनते हैं। आमजन का मानना है कि प्रशासन यदि सख्ती के साथ अभियान चलाए और बराबर इसकी देखरेख होती रहे तो जाम की समस्या से कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed