फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People of Brahma Kumari offered sacrifice in the yagya of Pakistan and terrorism

Jaunpur News: ब्रह्माकुमारी के लोगों ने पाकिस्तान व आतंकवाद की यज्ञ में दी आहुति

Thu, 08 May 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
People of Brahma Kumari offered sacrifice in the yagya of Pakistan and terrorism
मुंगराबादशाहपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से अलविदा तनाव कार्यक्रम में भारत माता की झांकी निकालकर महा विजय उत्सव मनाया गया। तनाव मुक्ति विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने सृष्टि चक्र के रहस्यों और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

शिविर में महाविजय यज्ञ में ब्रह्माकुमारी लोगों ने मंत्रोच्चारण के साथ पाकिस्तान व आतंकवाद की यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ में उपस्थित आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, इंजी उमाशंकर गुप्ता, रंजीत गुप्ता, राजकुमार जायसवाल, राजकुमार ऊमरवैश्य आदि ने अपनी कमजोरियों व बुराइयों को चिट्ठी में लिखकर आहुति डाली।
विज्ञापन

विद्वान पंडितों ने मंत्र पढ़कर यज्ञ में तनाव, डिप्रेशन, हाई ब्लड प्रेशर, काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार ईर्ष्या, नफरत, बीड़ी सिगरेट, तंबाकू व शराब आदि की आहुति की गई। जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वह भारत देश है मेरा ....गीत पर लोग देशभक्ति की भावना में डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनाक्षी सिंह ने भारत माता के स्वरूप की झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। तनाव विशेषज्ञा ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने बताया कि समय एक चक्र के रूप में चलता है, जिसमें सतयुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग, और कलयुग आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed