फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People of all religions should adopt the formula of our two: Ram Vilas Vedanti

सभी धर्म के लोग अपनाएं हम दो हमारे एक का फार्मूला: राम विलास वेदांती ....

Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
People of all religions should adopt the formula of our two: Ram Vilas Vedanti
सुजानगंज। भाजपा के पूर्व सांसद रामविलास वेदांती ने बढ़ती आबादी को देश की सबसे बड़ी समस्या बताई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए हर धर्म के लोगों को अब हम दो हमारे एक का फार्मूला अपनाना होगा। एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए पूर्व सांसद ने एक ही बच्चा सबसे अच्छा का अनुसरण करें, जिससे आने वाली पीढ़ियों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा कल मिल सके। पूर्व सांसद, कस्बे में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यह सरकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सपनों को साकार करने में लगी हुई है। इसके लिए संघ के संस्थापक डॉ हेडगेवार, बाला साहब देवराज, सुदर्शन, रज्जू भैया, मोहन भागवत आदि बधाई के पात्र हैं,जिनके कुशल नेतृत्व में और निर्देशन में हिदू समाज संगठित होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के सपनों के भारत के निर्माण में लगा हुआ है। कहा कि 2024 में हम 400 के पार का लक्ष्य निर्धारित किए हुए हैं। देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज कोरोना जैसी महामारी की वैक्सीन हम दुनिया को दे रहे हैं। इसके पहले डॉ. अनिल कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राघवेश महाराज वेदांती, डॉ. दिनेश तिवारी, विश्वनाथ शुक्ला(बड़े बाबू) सुशील कुमार शुक्ला, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
राजयमंत्री ने चौपाल में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
खेतासराय। शहरी नियोजन एवं आवास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने रविवार को आर्यनगर कला गांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। चौपाल में लेखपाल के उपस्थित न रहने पर स्पष्टीकरण मांगा। मंत्री ने सरकार की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कुछ लोगों ने बिजली कनेक्शन और राशनकार्ड न मिलने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि जिनके घर बिजली नहीं पहुंची हैं उन्हें हर हाल में कनेक्शन दिया जाय। शिविर लगाकर राशन कार्ड बनाने को कहा। चौपाल में बीडीओ अनुराग राय, एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव, निवर्तमान प्रधान आनंद कुमार बरनवाल, जगदंबा पांडेय, मनीष गुप्ता, संजत कुमार विश्वकर्मा, डॉ. रामसूरत बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed