{"_id":"5a4a84e14f1c1b001c8bc062","slug":"people-in-the-cold-two-die-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":" पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग, ठंड से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन ठिठुरते रहे लोग, ठंड से दो की मौत
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लगातार चौथे दिन सोमवार को भी धूप नहीं निकली। बर्फीली हवाओं के बीच पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। गलन लगातार बढ़ती जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंड के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के भीतर तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। पश्चिम की दिशा से तीन किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा कर रख दिया।
रविवार की देर शाम से ही घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को दोपहर तक कोहरे का असर रहा। आसमान में बादल और हवाओं के बीच दोपहर से कोहरे का असर कम जरूर हुआ लेकिन गलन बढ़ गई। खास तौर से साइकल और बाइक से चलने वालों को परेशानी हुई। पश्चिम की दिशा से करीब तीन किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा से गलन अधिक रही। ठंड के चलते नए साल के मौके पर भी बाजार में चहल पहल कम दिखी। बाजारों में सन्नाटे जैसा माहौल रहा। हलांकि गर्म कपड़ों की दूकानों पर भीड़ जरूर दिखी। नगरपालिका प्रशासन की ओर से रोडवेज डिपो, पालिटेक्निक चौराहा, रुहट्टा, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, नखास कचहरी के पास, सब्जी मंडी, नगरपालिका परिसर समेत कई प्रमुख स्थानों पर अलावा जलवाए गए। ठंड के चलते दो लोगों की मौत हो गई। पिछले 36 घंटे के भीतर ठंड से पांच लोगों की मौत हुई है।
जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बे के मोहल्ला तड़तला निवासी रामनाथ साहू (55) की ठंड लगने से मौत हो गई। वह सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में भर्ती अपनी पुत्री के लिए जफराबाद धर्मापुर के रास्ते से बाइक से खाना पहुंचाने पचहटियां अस्पताल जा रहे थे। धर्मापुर से थोड़ा आगे पहुंचते थे तभी अचानक पेट में दर्द हुआ। वह बाइक ले कर गिर पड़े। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जलालपुर क्षेत्र के कादीपुर (संगई पुर) निवासी 50 वर्षीय शमशेर चौहान सोमवार की सुबह चिवड़ा कुटवाने के लिए जा रहे थे। सिरकोनी ब्लॉक के बगल स्थित बरम बाबा मंदिर के पास गिर कर बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत 108 नंबर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शमशेर बहादुर राजगीर मिस्त्री का काम करता था।