फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People huddled in their homes due to cold, fog stopped the speed of vehicles

Jaunpur News: ठंड से घरों में दुबके लोग, कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
People huddled in their homes due to cold, fog stopped the speed of vehicles
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच बुधवार को दूसरे दिन भी लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह कांपते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे। सुबह सात बजे ही स्कूली वाहन बच्चों को लेने पहुंच गए तो कुछ बच्चे पैदल ही स्कूल के लिए निकले। रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टेशन पर बसों के इंतजार में यात्री ठंड से ठिठुरते रहे। पछुआ हवा चलने से लोगों की परेशानी और भी बढ़ गई। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ कम रही। बहुत जरूरी होने पर ही लोग अस्पताल पहूुंचे। बुधवार को ओपीडी में 731 मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। ठिठुरते हुए बच्चे स्कूल के लिए निकले। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रही। सुबह से घना कोहरा होने के कारण सड़क पर वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कोहरा भी इतना घना था कि सड़क पर 50 मीटर दूर भी साफ नहीं दिख रहा था। सड़क पर वाहन चालक कोहरे से बचने के लिए लाइट जलाकर चल रहे थे। तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक अधिक बढ़ गई। फिजिशियन डाॅ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अस्पताल में कोल्ड डायरिया, सर्दी बुखार, पेट दर्द और सांस के मरीज इलाज के लिए आए। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। जिससे ठंड से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed