फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   people helping poors in jaunpur

भूख से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए बढ़े हाथ

Sat, 28 Mar 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
people helping poors in jaunpur
गरीब परिवारों को भोजन देते ज्ञान प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य शिवा सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉकडाउन के चलते रोज कमाने खाने वाले परिवारों की मदद के लिए पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों ने हाथ बढ़ाया है। लोगों ने मुसहर, धरिकार बस्तियों और भीख मांगकर जीवन यापन करने वालों को राशन के पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन

लायंस क्लब जौनपुर गोमती के सदस्यों ने जरूरतमंद तक भोजन व राशन पहुंचाया। छबीलेपुर गांव के समीप बस्ती में हाईवे पर पैदल व साइकिल से आ रहे वाराणसी, प्रयागराज व भदोही से अपने जिले जौनपुर में राहगीरों को भोजन, बिस्कुट व पानी दिया गया। अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंडल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता, गणेश साहू, सूर्यांश श्रीवास्तव, संजय, रीतेश, विभा श्रीवास्तव, प्रतिमा साहू, संस्कृति, हसनैन कमर दीपू, वीरेंद्र सिंह, संजीव गुप्ता, डॉ.जीसी सिंह आदि ने सहयोग दिया। केराकत: सरायबीरू में बीडीसी सदस्य रन्नो देवी, हंसकुमार सोनकर उर्फ मकालू, प्रदीप कुमार सोनकर, अजय सोनकर, मनीष कुमार, विजय सोनकर, संजय सोनकर, सुनील सोनकर ने संयुक्त रूप से दो दिन भूखे रह रहे 32 धरकार व बांसफोर को दाल, चावल, नमक आदि सामग्री एसडीएम चंद्रप्रकाश पाठक के हाथों प्रदान कराया। इसी क्रम में नगर के समाजसेवी अशोक कुमार जायसवाल ने नगर के गरीबों को खाद्यान्न वितरण किया।
विज्ञापन

खुटहन: थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने इमामपुर गॉव के सोनार की बाग में बंजारों एवं गौसपीर दरगाह पर जियारत करने आये श्रद्धालुओं व मांग कर खाने वालो के बीच पहुचकर आटा, चावल, दाल, तेल, मसाले, सब्जी व मिठाई वितरित की। इमामपुर गांव की बाग में डेरा डालकर रहने वाले जलील, पांचू व नन्हे आदि अपने परिवार के साथ कबाड़ बीनकर आजीविका चलाते हैं। वे यहां पांच वर्ष से रह रहे है। इन परिवारों में 12 से अधिक बच्चे हैं। पुलिस को सूचना मिली कि ये परिवार लॉकडाइन के चलते खाने का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह गौसपीर दरगाह पर वर्षों से मांगकर भोजन करने वाले मजीद, सोहेल, अफसाना सहित 12 से अधिक लोगों में खाद्य सामग्री वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मापुर: थानाध्यक्ष जफराबाद मदन लाल ने सरैंया गांव बांस का सामान बनाकर जीवन यापन करने वाले धरिकार समाज के लोगोँ को भोजन का पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया। रामनगर: नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजनरायन चौरसिया ने क्षेत्र के बेनीपुर गांव में मुसहर बस्ती में राशन सामग्री वितरित की।
मीरगंज: क्षेत्र के करियांव गांव की मुसहर बस्ती में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद वर्मा व समाजसेवी देवेंद्र सिंह ने 65 गरीब परिवारों को 5 किलो चावल , तेल, दाल, आटा आदि वस्तुएं वितरित किया।
नेवढ़िया: दोदापुर के प्रधान शिवशंकर सिंह ने मुसहर बस्ती के 24 परिवारों सहित अन्य जरूरतमंदों को गेहूं, चावल, दाल सहित जरूरी सामानों का वितरण किया। अढ़नपुर ग्राम सभा के प्रधान अशोक सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के घर पर खाद्यान सामग्री व सहयोग राशि पहुंचाकर सभी लोगों से अपील किया। खेतापुर ग्रामप्रधान ब्रम्हदेव गिरी ने ग्रामसभा के जरूरतमंदों मे गेहू,चावल,व सहयोग राशि वितरित किया।
मछलीशहर: तहसील प्रशासन और पुलिस ने लोगों के सहयोग से अमारा गाव की मुसहर बस्ती के40परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। खाद्य सामग्रियों का पैकेट लेकर एएसपी ग्रामीण संजय राय, नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह, कोतवाल पंकज पांडेय के साथ उक्त बस्ती में पहुचे। वहाँ संगठन केराजकुमार पटवा, बबलू, शनि, अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूदगी में वितरण हुआ।
जलालपुर: अपराध निरोधक कमेटी ने शनिवार को बिबनमऊ मुशहर बस्ती व जलालपुर चौराहा पर गरीबो को राशन,सब्जियां व फल वितरित किया। यहां कमेटी के सदस्य आनन्द मोदनवाल, रतन लाल मौर्या, डॉ बालकृष्ण , विनय, अनिल कुमार मौजूद थे।

सुरेरी: रामपुर विकास खंड के पट्टीकिरतराय गांव के प्रधान नंदलाल सिंह ने ने गांव की मुसहर बस्ती में मास्क का वितरण किया।। बासूपुर के प्रधान पुत्र दीपक यादव ने गांव की मुसहर बस्ती में राशन वितरित किया। मड़ियाहूं: भंडरिया टोला की मुसहर बस्ती में भाजपा नेता चंद्रप्रकाश पप्पू ने आटा, दाल चावल आदि का वितरण किया। एसडीएम कौशलेश मिश्र ने कस्बे में रह रहे राजस्थान के 12 परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed