फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People forgot the corona as soon as the market opened

बाजार खुलते ही कोरोना को भूल गए लोग

Mon, 19 Apr 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
People forgot the corona as soon as the market opened
जौनपुर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए लागू 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार खुलते ही शहर की सड़कों का सन्नाटा टूट गया। सब्जी, फल, किराना, और दवा की दुकानों पर भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ में शामिल लोगों की लापरवारी को देख ऐसा लगा जैसे वे कोरोना संक्रमण को भूल गए। कार्रवाई के डर से अधिकतर लोगों के चेहरों पर मास्क जरूर नजर आए लेकिन दो गज की दूरी का पालन किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह बाजार में खरीदारी के लिए निकले लोगों की भीड़ के चलते कोतवाली, चहारसू, ओलंदगंज, सब्जीमंडी में सड़क पर जाम की स्थिति बनती रही। सुबह करीब साढ़े नौ बजे सब्जीमंडी और कोतवाली से लेकर ओलंदगंज की बाजारों ऐसी भीड़ रही जैसे कर्फ्यू में छूट दी गई हो। सभी दुकानों पर ग्राहकों का जमावड़ा नजर आया। दो गज की दूरी के मानक को पूरी तरह से लोगों ने नजर अंदाज किया। पहले की तरह दुकानों के बाहर गोल घेरा भी नहीं बना है। एक तो रामनवमी की तैयारी दूसरे रमजान को लेकर बाजारम में खरीदारों की भीड़ रही। किराना की दुकानों से लेकर कपड़े की दुकान, बर्तन, फल और सब्जी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। इस भीड़ में सामिल ग्राहकों को न तो दुकानदारों ने दो गज की दूरी बनाने के लिए समझाया और न ही ग्रहकों ने खुद से नियम का पालन किया। मास्क पहनने में भी लापरवाही दिखी। सब्जी मंडी में तो कई दुकानदार भी बिना मास्क के ही दिखे। ओलंदगंज चौराहे के पास स्थित फल की दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। एक दुकान खड़े करीब दस ग्राहकों में से दो बिना मास्क के थे और कई के मास्क नाक से नीचे था। फलवाली गली में किराना की दूकान और जहांगिराबाद में स्थित दवा की दुकान पर भी ऐसा ही लापरवाही का नजारा दिखा। ग्रामीण इलाकों की बाजारों में भी भीड़ ऐसी दिखी जैसे लोगों को कर्फ्यू में छूट दी गई हो। नौपेड़वा, बक्शा, शंभूगंज, बदलापुर बाजर में दुकानों पर भी दो गज की दूरी का मानक किसी को याद नहीं रहा।
विज्ञापन

जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed