{"_id":"6244ac41e5df4f623226fd20","slug":"people-created-a-ruckus-at-phc-over-the-death-of-the-child-during-delivery-jaunpur-news-vns645798161","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर पीएचसी पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान बच्चे की मौत पर पीएचसी पर लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुधवार को प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के बाद लोगों ने हंगामा खडा कर दिया। हंगामा होने पर स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल में ताला बंद कर फरार हो गए। आरोप है कि अल्ट्रसाउंड और जांच रिपोर्ट को दर किनार कर प्रसव कराने के कारण घटना हुई। बच्चे की मौत के महिला के घर वालों में अस्पताल में ताला बंद कर हंगामा खडा कर दिया।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी उजाला पांडेय (25) पत्नी अनुराग पांडेय को प्रसव पीड़ा होने पर परिवार के लोग मंगलवार को उसे लेकर किसी निजी नर्सिंग होम ले गए। जहां चिकित्सकों ने बच्चा उल्टा होने की बात कही। उजाला की सास सुमन पांडेय आशा कार्यकत्री हैं। वह उजाला को इसी दिन तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले कर गईं। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की शाम एएनएम सुमन सिंह ने उजाला पांडेय की जांच व अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखी और कहा कि सब कुछ ठीक है। इसकी नार्मल डिलीवरी हो जाएगी। बुधवार की सुबह 8 बजे आना। सुबह एएनएम ने फोनकर के उजाला को बुलाया। दोपहर 1:30 बजे उजाला पांडेय को डिलीवरी हुई। जिसमें नवजात की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मी एनम सेंटर छोड़कर फरार हो गए। नाराज परिजनों ने ताला जड़कर जमकर हंगामा किया। कोई भी चिकित्सा कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया है। जांच करने के बाद दोषी स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. योगेश सिंह का कहना है मामला अधिकारियों के संज्ञान में कार्रवाई की जाएगी।