फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Peethadhishwar Prabhu Ramdas has become the Mahant of the Siddha Peeth Badku Hanuman Ji Ashram.

Jaunpur News: पीठाधीश्वर प्रभु रामदास बने सिद्धपीठ बड़कू हनुमान जी आश्रम के महंत

Fri, 19 Jun 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Peethadhishwar Prabhu Ramdas has become the Mahant of the Siddha Peeth Badku Hanuman Ji Ashram.
जलालपुर-अंतर्राष्ट्रीय नारी महाकुम्भ में सिद्धपीठ बड़कू हनुमान जी आश्रम पुरेव के पीठाधीश्वर प्रभ
जलालपुर। अंतरराष्ट्रीय नारी महाकुंभ के नौवें और अंतिम दिन देश भर से आए जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत एवं संतों ने सिद्धपीठ बड़कू हनुमान आश्रम के पीठाधीश्वर प्रभु रामदास को तिलक लगाकर एवं चादर ओढ़ाकर महंत नियुक्त किया।
विज्ञापन

जगद्गुरु बालक देवाचार्य ने प्रभु रामदास को महंत प्रभु रामदास कहकर घोषणा की। इस अवसर पर वृंदावन से आए जगद्गुरु भैया महाराज ने कहा कि पूरी दुनियां में अंतरराष्ट्रीय नारी महाकुंभ ने एक इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

इस महाकुंभ के प्रभाव के चलते नारी शक्ति भारत की संस्कृति की रक्षा के लिए नेतृत्व करेगी। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा अयोध्या के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत मुरली दास ने कहा कि मैंने बहुत कुंभ देखे लेकिन जौनपुर का नारी महाकुंभ नारी की महत्ता को जाग्रत करने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले समय में नारी महाकुंभ अन्य स्थानों पर भी लगेगा। विशाल भारत संस्थान के अध्यक्ष एवं राम पंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव श्रीगुरु जी ने कहा कि संतों ने धर्मा देश जारी कर दिया है कि महिलाएं धर्मांतरण के विरुद्ध स्वयं को तैयार करें। गांव में जानकी की पूजा का अभियान चलेगा ताकि महिलाएं निडर और निर्भीक हो सके। समापन समारोह में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, नोएडा, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य हिस्सों से संत आए थे।

कार्यक्रम में जगद्गुरु भईया महाराज, जगद्गुरु, बालक देवाचार्य, महंत मुरली दास महाराज, महंत अवधेश दास महाराज, महंत गौरी दास महाराज, महंत बलराम दास महाराज, महंत अनिरुद्ध दास महाराज, महंत जगदीश्वर दास महाराज, साध्वी राम प्रिया दास, देवी श्वेताम्बर आिद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed