फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pattidars attack family over land dispute, four injured

Jaunpur News: भूमि विवाद में पट्टीदारों ने परिवार पर किया हमला, चार घायल

Thu, 16 Apr 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pattidars attack family over land dispute, four injured
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थानाक्षेत्र के कुकुहा गांव में भूमि विवाद और शौचालय के गंदे पानी को बहाने के विरोध में मनबढ़ों ने एक ही परिवार के चार लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।गांव निवासी रामजीत राजभर ने मंगलवार शाम को थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पट्टीदार श्यामदेव राजभर, संजय और मंजय राजभर पुरानी रंजिश में अक्सर विवाद करते हैं। घटना सोमवार की रात करीब 8:00 बजे की है, जब आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए रामजीत के घर पर हमला बोल दिया। लात-घूसों और लाठी डंडे से किए गए इस हमले में रामजीत, उनके बेटे राजीव राजभर, बहू पूनम और सोनू को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुकुहा गांव के श्यामदेव राजभर, संजय और मंजय राजभर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच उप निरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा द्वारा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed