{"_id":"6158a5e28ebc3e0a1e5d710c","slug":"patriotic-songs-echoed-cultural-programs-held-jaunpur-news-vns6150422138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंजे देशभक्ति के तराने, हुए सांस्कृितिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंजे देशभक्ति के तराने, हुए सांस्कृितिक कार्यक्रम
विज्ञापन
गांधी जयंती के मौके पर पूविवि में आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : JAUNPUR
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान के आर्यभट्ट सभागार में विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर शनिवार को सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम में जो प्रस्तुतियां हुई हैं, वह विद्यार्थियों की तपस्या की देन है। सभी प्रतिभागियों में एक अलग कलाकार देखने को मिला है। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने के लिए आने वाले समय में प्रशिक्षण भी देगा। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करें, इसके लिए उन्हें विश्वविद्यालय स्तर से सहयोग दिया जाएगा। इसके पहले प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश की विभिन्न संस्कृतियों का समागम देखने को मिला। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने अभिनय, नृत्य और संगीत के माध्यम से लोगों को बांधे रखा। कार्यक्रम में वैभव बिंदुसार से गिटार के साथ प्रस्तुति दी। इस दौरान एकल नृत्य, भरत नाट्यम, भजन, समूह नृत्य, एकल गान, मूक अभिनय, गढ़वाली नृत्य आदि कार्यक्रम हुए। इसमें काजल साहू ,जागृति एवं मनीष, विकास मौर्या, खुशबू की टीम, साक्षी सिंह, ज्योति, स्नेहा एवं विशाल तथा शेरा और अचल आदि की टीमों ने बेहतर प्रस्तुति दी। सचिव डॉ. रशिकेस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
संचालन अनु त्यागी, डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो. वंदना राय, सहायक कुलसचिव बबिता, सह संयोजक डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. जया शुक्ला, डॉ. शशिकांत यादव, प्रदीप कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. रजनीश भास्कर, डॉ. नूपुर तिवारी, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. स्वर्ण सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डा. पुनीत धवन, डा. विद्युत मल्ल, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. आलोक दास आदि मौजूद रहे।