{"_id":"6050f55a8ebc3e8ca45ea78b","slug":"pastor-died-in-a-road-accident-dead-body-was-lying-on-the-spot-at-night-jaunpur-news-vns580277373","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में हलवाई की मौत, रात घर मौके पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में हलवाई की मौत, रात घर मौके पर पड़ा रहा शव
विज्ञापन
केराकत। कदहरा गांव के समीप सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना में दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घंटों तक मृतक का शव मौके पर ही पड़ा रहा। सुबह घायलों के होश में आने पर उन्होंने जानकारी दी तो लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के परमानंदपुर गांव निवासी अमित कुमार (21) अपनी बाइक पर गांव के ही बबलू प्रजापति (45) और चंदवक थानाक्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी महेश मौर्य (27) को लेकर केराकत की तरफ आ रहे थे। कदहरा पुलिया के पास किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां अमित और महेश घायल पड़े थे। उन्हें सीएचसी मुफ्तीगंज ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक पर दो सवारों को मानकर पुलिस और आसपास के लोग बेफिक्र थे। उपचार के बाद होश में आए घायलों ने बताया कि बबलू भी उनके साथ बाइक पर थे। तब लोग फिर घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पास स्थित पानी से भरे गड्ढे में बबलू का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बबलू हलवाई का काम करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मौत की खबर पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
--