फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passenger faints due to chest pain; life saved thanks to soldier's prompt action.

Jaunpur News: सीने में दर्द होने से यात्री बेहोश,जवान की तत्परता से बची जान

Sat, 04 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Passenger faints due to chest pain; life saved thanks to soldier's prompt action.
मीरगंज। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आए एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और एक जवान की तत्परता से समय पर इलाज मिलने से यात्री की जान बच गई। भदोही के एक निजी अस्पताल में यात्री को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (38) पुत्र सुधाकर सिंह बृहस्पतिवार की शाम मुंबई जाने के लिए कामायनी एक्सप्रेस पकड़ने जंघई जंक्शन आए थे।
विज्ञापन

इंतजार के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द शुरू हो गया और वे बेहोश होने लगे। धर्मेंद्र सिंह को अस्वस्थ देख स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल मोहम्मद आसिक बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे यात्री को बेहोश देख आरपीएफ जवान ने तत्परता दिखाई। जवान ने धर्मेंद्र सिंह के चेहरे के सामने मोबाइल लाकर फेस लॉक के जरिये उनका फोन अनलॉक किया।
इसके बाद तुरंत उनके परिजनों भांजे गौरव सिंह निवासी मड़ियाहूं को घटना की जानकारी दी। आरपीएफ ने एंबुलेंस बुलाई और बेहोश यात्री को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज भदोही में भर्ती कराया।
सूचना मिलते ही धर्मेंद्र सिंह की पत्नी और उनके भांजे गौरव सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें भदोही के ही एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उनका इलाज चल रहा है।

जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर आलोक तिवारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात जवान मोहम्मद आसिक ने सूझबूझ और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए यात्री को समय पर अस्पताल पहुंचाया, इससे उनकी जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed