फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Party workers are the backbone of the organization

Jaunpur News: पार्टी के कार्यकर्ता होते हैं संगठन की रीढ़

Fri, 18 Jul 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Party workers are the backbone of the organization
जौनपुर। अपना दल (एस) का राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को पप्पू माली का स्वागत किया। नगर के वाजिदपुर स्थित कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक आरके पटेल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल व सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर व बुके भेंट कर स्वागत किया। विधायक डा. आरके पटेल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। पार्टी का संगठन ही सर्वोपरि होता है। जहां से सांसद, विधायक और मंत्री बनते हैं। संगठन से अलग होने पर उनका अस्तित्व समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि अपने राष्ट्रीय सचिव के कार्यकाल में पप्पू माली ने संगठन को जौनपुर में मजबूती दी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी जिले में मजबूत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व शीर्ष नेतृत्व द्वारा दोबारा विश्वास जताने और जिम्मेदारी सौंपने पर पप्पू माली ने पार्टी के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी का हित उनके लिए सर्वोपरि होगा। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की उत्तम कार्य शैली, जनता के हित की लड़ाई लड़ने और निष्ठा की बदौलत पार्टी प्रदेश की तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है। इस मौके पर अनिल जायसवाल, लाल बहादुर पटेल, कृष्णा पटेल, डा. केशव प्रसाद पटेल, मानसिंह पटेल, शशांक श्रीवास्तव, जयप्रकाश पटेल, सुरेंद्र नाथ बिंद आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवनायक पटेल ने की। संचालन विनोद कुमार यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed