फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Partner shot after dispute in birthday celebrations, young man Gambhir

जन्मदिन समारोह में विवाद के बाद साथी ने मारी गोली, युवक गंभीर

Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Partner shot after dispute in birthday celebrations, young man Gambhir
जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के धन्नेपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात एक जन्मदिन समारोह में हुए विवाद को लेकर साथी ने गोली मारकर युवक को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से बीएचयू रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एक के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धन्नेपुर गांव निवासी प्रतीक सिंह अपने किसी दोस्त के यहां जन्मदिन समारोह में भाग लेेने गया था। वहां उसका साथी से ही विवाद हो गया। विवाद के बाद प्रतीक सिंह घर चला आया। आरोप है कि जिन लोगों से उसका विवाद हुआ था वह घर पर आए और उसे घर से बाहर बुलाया। कहासुनी के दौरान फायरिंग कर दी। गोली उसके कमर के पास लगी और दूसरी तरफ निकल गई। गोली लगते ही प्रतीक जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। हमलावर तब तक फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने बीएचयू रेफर कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने धन्नेपुर गांव निवासी शुभम सिंह के खिलाफ प्राणघातक हमले का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed