फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Parking problem in the city will be resolved in joint meeting

संयुक्त बैठक में सुलझेगी शहर में पार्किंग की समस्या

Thu, 26 Aug 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Parking problem in the city will be resolved in joint meeting
व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ एवं निवारण समिति की बैठक में व्यापारियों की सुरक्षा और शहर में जाम की समस्या का मुद्दा उठा। बैठक बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित थी। एएसपी सिटी ने सराफा कारोबारियों और उद्यमियों को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएं। अगर उन्हें कभी बड़ी रकम को दुकान से घर या घर से दुकान या बैंक तक ले जाना हो तो उसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस उन्हें सुरक्षित पहुंचाएगी। शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए भी व्यापारियों से सुझाव मांगे गए तो पार्किंग की समस्या सामने आई। एएसपी ने भरोसा दिया कि शीघ्र ही नगरपालिका, जिला प्रशासन और व्यापारियों की संयुक्त बैठक में इस समस्या का समाधान तलाशा जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि खास तौर से शहर के उत्तरी इलाके में शाही पुल से लेकर कोतवाली और सब्जी मंडी तक दुकानों के सामने सड़क पर वाहनों की पार्किंग होती है। इससे जाम की समस्या जटिल हो जाती है। इसके लिए सभी दुकानदारों को भी यह तय करना होगा कि वाहनों की पार्किंग सड़क पर न हो। इस पर व्यापारियों की तरफ से अमर जौहरी, संतोष अग्रहरि समेत अन्य कारोबारियों ने कहा कि पार्किंग के लिए कोई उचित स्थान न होने से भी ऐसी समस्या बनी हुई है। कुछ व्यापारियों की तरफ से सुझाव दिया गया कि नगर पालिका और जिला प्रशासन चाहे तो शाही किले के पीछे सद्भावना पुल रोड के किनारे खाली जमीन पर पार्किंग स्थल बनाकर समस्या का समाधान निकाला जा सकता है। कुछ लोगों ने अशोक टाकीज परिसर को भी पार्किंग के लिए इस्तेमाल किए जाने का सुझाव दिया। इस पर एएसपी सिटी ने कहा कि बहुत जल्द ही नगर पालिका, जिला प्रशासन, पुलिस और व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक में इस समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कारोबारियों को भी यह तय करना होगा कि वे अपना वाहन भी प्रतिष्ठान के सामने सड़क पर नहीं खड़ा करेंगे। एएसपी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से ही चहारसू चौराहे पर अब असलहे के साथ पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। एएसपी ने कारोबारियों को साइबर क्राइम से बचने के लिए भी सतर्कता बरतने का सुझाव दिया। कहा कि आजकल माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की ओर से भी व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। सभी कारोबारी सुनिश्चित करें कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएंगे। इससे एक तो अपराध पर अंकुश लगेगा और दूसरे अपराध होने की दशा में पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने का रास्ता आसान हो सकता है। बैठक में संतोष साहू, राधेरमण जायसवाल, अनंत मोदनवाल, अमर जौहरी, मुन्नालाल अग्रहरि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed