फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paramedical will also be studied with MBBS

एमबीबीएस के साथ पैरामेडिकल की भी होगी पढ़ाई

Sun, 06 Nov 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paramedical will also be studied with MBBS
सिद्दीकपुर स्थित मडिकल कॉलेज की फोटो। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में अब एमबीबीएस पाठ्यक्रम के साथ पैरा मेडिकल कोर्स की पढ़ाई होगी। इसके लिए शासन स्तर से एक्स-रे, लैब, ओटी टेक्निशियन तीन ट्रेड की मंजूरी मिल गई है। एक ट्रेड बीएससी नर्सिंग को स्वीकृत नहीं मिली है। इन कोर्सो का संचालन नए सत्र 2022-23 से ही किया जाएगा। इसके लिए स्टेट मेडिकल फैकेल्टी की संयुक्त रूप से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद काउंसिलिंग के जरिए दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन

उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय में करीब पांच से छह माह पहले शासन स्तर पर पैरा मेडिकल कोर्स के संचालन के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें चार ट्रेड एक्स-रे टेक्निशियन के लिए 10 सीट, लैब टेक्निशियन की 40 सीट, ओटी टेक्निशियन की 10 सीट, बीएससी नर्सिंग की 60 सीट की अनुमति मांगी गई थी। इसमें से केवल एक्स-रे, लैब व ओटी टेक्निशियन के कुल 60 सीटों की ही मंजूरी मिल सकी। इसमें दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों की अर्हता इंटर विज्ञान रखी गई है, इससे इन क्षेत्रों में भविष्य तलाश रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मेडिकल कॉलेज में पैरा मेडिकल के कोर्स का संचालन होने से पढ़ने वाले छात्रों को यहां प्रशिक्षण का भी अच्छा अवसर मिल सकेगा। बता दें कि यहां पर वर्ष 2021-22 से 100 एबीबीएस छात्रों की कक्षाएं संचालित हो रही है, इस बार भी काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन

एमबीबीएस कोर्स के साथ पैरा मेडिकल कोर्स के संचालन के लिए तीन ट्रेड में अनुमति मिली है। यहां तीन ट्रेड में एक्स-रे, लैब, ओटी टेक्निशियन की 60 सीटें चलाई जाएंगी। इसके लिए स्टेट मेडिकल फैकेल्टी के जरिए हुई परीक्षा में काउंसिलिंग के जरिए छात्रों को प्रवेश के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रो. शिव कुमार, प्राचार्य, उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कालेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed