{"_id":"693dbadd7ab4e43cf0079d38","slug":"pankaj-chaudhary-has-ties-to-the-soil-of-jaunpur-two-leaders-of-the-district-were-made-proposers-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-146081-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जौनपुर की माटी से है पंकज चौधरी नाता, जिले के दो नेताओं को बनाया प्रस्तावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जौनपुर की माटी से है पंकज चौधरी नाता, जिले के दो नेताओं को बनाया प्रस्तावक
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नामांकन करने के बाद बधाई देते उप मुख्यमंत्री
जौनपुर। भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जनपद से भी गहरा नाता है। इस बात को वह और उनके बेटे भी स्वीकार करते हैं। शायद यही वजह रही कि उन्होंने 10 प्रस्तावकों में दो जनपद के ही पार्टी के नेता हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष जौनपुर अजीत प्रजापति ने बताया कि वह खुद एक प्रस्तावक हैं। जबकि दूसरे प्रस्तावक प्रांतीय परिषद के सदस्य और पूर्व जिला महामंत्री डॉ. राम सूरत बिंद हैं, जो खेतासराय के रहने वाले हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंकज चौधरी के जनपद के कई नेताओं से पुराने संबंध हैं। पूर्व सांसद डॉ. केपी सिंह से उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि उनका जौनपुर से नाता है। प्रदेश कार्यालय में भाजपा
के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मीडिया का कामकाज देख रहे शाहगंज निवासी ईसान जायसवाल राम ने भी इसकी पुष्टि की है। वह कहते हैं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के बेटे रोहन चौधरी ने भी जौनपुर के नाते के बारे में उन्हें बताया। साथ ही बोले अरे हमारी पुरानी पीढ़ी भी तो वहीं की रही है। हालांकि वह सटीक यह नहीं बता पाते हैं कि किस स्थान पर, लेकिन इतना जरूर कहते कि दादा लोग बताते थे कि जौनपुर में कोई उर्दू बाजार है, वहीं आसपास के रहने वाले हैं, जो तेल के कारोबार के सिलसिले में गोरखपुर शिफ्ट हुए थे। वहीं, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा आदि ने पार्टी कार्यालय पर बधाई दी। साथ ही उनके साथ की तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर साझा की।