फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayat elections: Election results started from Jaunpur, Renu won by three votes

पंचायत चुनाव : जौनपुर से आने लगे चुनाव परिणाम, तीन वोटों से जीतीं रेनू

Sun, 02 May 2021 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 02:23 PM IST
सार

सोंधी शाहगंज, बरसठी, मछलीशहर सहित कई ब्लाकों में घोषित हुए परिणाम

विज्ञापन
Panchayat elections: Election results started from Jaunpur, Renu won by three votes
जौनपुर में जीते प्रत्याशी के प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती रविवार की जिले के सभी 21 मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हुई है। इसे लेकर मतगणना स्थल पर गहमागहमी का माहौल रहा। स्ट्रांग रूम से मपेटिकाओं को निकालकर क्रमबद्ध ढंग से तय गणना टेबल पर पहुंचाया गया। मतपेटी की सील तोड़कर पहले मतपत्र निकाले गए और फिर अलग-अलग पदों के बंडल बनाए। प्रत्याशियों के आधार पर मतपत्रों की छंटाई हुई और फिर 50-50 के बंडल बनाकर वोटों की गिनती की गई। दोपहर तक जिले की कई सीटों के परिणाम आ चुके थे। परिणाम की घोषणा के साथ ही समर्थकों व विजेता प्रत्याशियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


सोंधी शाहगंज ब्लाॅक से पहला परिणाम ग्राम सभा जमदनीपुर का आया। यहां से रेनू देवी 149 मत पाकर निर्वाचित हुईं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कमला देवी को 146 मत मिले। रेनू देवी ने महज तीन वोटों के अंतर से विजयी रहीं। बरसठी के ग्राम पंचायत दियांवा में सर्वेश शुक्ल को 181 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी जिलेदार को 101, श्रीराम को 64 वोट मिले। दस मत अवैध घोषित किए गए। इसी ब्लाक के ग्राम पंचायत कुसा में 309 मिथिलेश पांडेय और 151 वोट कैलाश दुबे को मिला। मछलीशहर के ग्राम पंचायत किशुनदासपुर के शिवकुमार 159 मत पाकर विजई घोषित हुए। दूसरे नंबर राजेंद्र यादव को 141 मत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed