फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayat elections: Duplicate voters' names to be removed from list by 20th

पंचायत चुनाव : 20 तक डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम होंगे सूची से बाहर

Fri, 06 Feb 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Duplicate voters' names to be removed from list by 20th
जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग से जारी निर्वाचन नामावली की अनंतिम सूची से यह बात सामने आई है कि जिले में 51.79 फीसदी संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल हैं। हालांकि इसके लिए सत्यापन कराकर सूची को सही करने का काम चल रहा है, जो 20 फरवरी तक डुप्लीकेट वोटरों के नाम सूची से बाहर किए जाने हैं। जिले में 1734 ग्राम पंचायतें हैं। यहां त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है लेकिन संभावित प्रत्याशी जमीन तैयार करने में जुट गए हैं। लोगों के सुख-दुख में शामिल होने वालों की संख्या बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारी को धार देने में जुटे हैं। गली-गली होर्डिंग्स लगवा दी गईं हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने संभावित ऐसी मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराई है, जिसमें 51.79 फीसदी डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इन मतदाताओं का सत्यापन 20 तक पूरा करने को कहा गया है। आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के मुताबिक 37 लाख 23 हजार 88 मतदाताओं में 19 लाख 28 हजार 560 मतदाताओं के संभावित डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। सत्यापन के बाद अतिरिक्त मतदाताओं का नाम सूची से हटाया जाएगा। इसके लिए आधार नंबर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद मतदाता के आधार कार्ड पर लिखे पते पर उसे पंजीकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed