फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pakka Ghat and waiting room to be built near Keraraveer temple

केरारवीर मंदिर के पास बनेगा पक्का घाट और प्रतीक्षालय

Mon, 01 Mar 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Pakka Ghat and waiting room to be built near Keraraveer temple
जौनपुर। शहर के सद्भावना पुल के उत्तरी छोर पर स्थित केरारावीर मंदिर के पास गोमती तट पर शीघ्र ही पक्का घाट और प्रतीक्षालय का निर्माण होगा। इसके लिए 16 लाख 50 हजार रुपया स्वीकृत हो चुके हैं। कार्यदाई संस्था आरईडी ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सब कुछ ठीक रहा तो इस माह के अंत या अप्रैल के प्रथम सप्ताह से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सद्भावना पुल के एक छोर पर स्थित केरारवीर मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए हर समय लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोग यहां विविध धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। गोमती के तट पर पक्का घाट न होने से उन्हें तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। काफी समय से यहां पक्का घाट बनाने की मांग होती आ रही है। एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने पिछले वित्तीय वर्ष के अपने निधि से शहर के केरारवीर मंदिर पर घाट व प्रतीक्षालय बनाने के लिए साढ़े 16 लाख रुपया स्वीकृत किए हैं। कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को यह धनराशि 10 दिन पूर्व प्राप्त हुई है। अब विभाग टेंडर करने में जुट गया है। वह 15 दिन के अंदर टेंडर की प्रक्रिया पूरी करेगा। इसके बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

केरारवीर मंदिर के पास गोमती तट पर घाट व प्रतीक्षालय बनाने के लिए एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने अपनी निधि से धन स्वीकृत किया है था, जो प्राप्त हो गया है। शीघ्र कार्य कराने के लिए टेंडर की तैयारी की जा रही है। टेंडर बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। -प्रमोद कुमार, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed