फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Painful death of mother after being crushed by a truck in front of her daughter, traffic jam for one and a half hour

Jaunpur News: बेटी के सामने ट्रक से कुचलकर मां की दर्दनाक मौत, डेढ़ घंटे लगा जाम

Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Painful death of mother after being crushed by a truck in front of her daughter, traffic jam for one and a half hour
जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए हादसों में एक प्राइवेट लाइनमैन सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई। घटनाएं जौनपुर शहर, बक्शा, मुंगराबादशाहपुर और केराकत थाना क्षेत्रों में हुईं। जौनपुर में शीतला चौकिया धाम से दर्शन करके लौटते समय बेटी के सामने ही ट्रक से कुचलकर मां की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मछलीशहर तहसील के गोपालपुर गांव निवासी सुनीता पांडेय(45) पत्नी राकेश पांडेय अपनी बेटी माधुरी पांडेय के साथ शीतला चौकिया धाम में दर्शन करने गईं थी। दोपहर करीब सवा दो बजे वापस लौटते समय जेसीज चौराहे पर ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी बीच ट्रक से कुचलकर सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को लॉक करके फरार हो गया। गाड़ी वहीं बीच चौराहे पर खड़ी हो गई। इससे करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से करीब साढ़े तीन बजे ट्रक को हटवाया।
विज्ञापन


मुंगराबादशाहपुर: थाना क्षेत्र के पलई निवासी लकी दुबे (20) पुत्र संतोष दुबे सुबह स्कूटी से घर जा रहे थे। धौरहरा गांव के पास स्कूटी मोड़ने लगे इसी दौरान बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बेहतर उपचार के लिए प्रयागराज ले गए और निजी चिकित्सालय में ले गए जहां शाम पांच बजे मौत हो गई। बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बक्शा: अगरौरा गांव निवासी छमापति तिवारी की 18 वर्षीय पुत्री अंजली तिवारी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। अंजली शुक्रवार की सुबह साइकिल से श्री नारायण सिन्हा इंटरमीडिएट कालेज सरायहरखू पढ़ने के लिए निकली थी। सुबह 11बजे के करीब घर से स्कूल जाने के लिए निकली। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आ गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


केराकत: खुटहन के गभीरन गांव निवासी मनीषा देवी (30) अपने चचेरे भाई राजकुमार के साथ बहन के घर केराकत के झमका गांव में आ रही थी। हुरहुरी गांव पंहुची तो पीछे से तेज गति से आ रही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मनीषा बाइक से गिर गईं और मैजिक ने रौंद दिया। इस हादसे में मनीषा की मौत हो गई। राजकुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसी तरह विजईपुर में शुक्रवार की सुबह विनोद कुमार शीशम के पेड़ की डाली छांट रहे थे। पैर फिसलकर गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 48 वर्ष का था व प्राइवेट स्तर पर लाइनमैन का कार्य करता था। थाना प्रभारी रामजनम यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed