{"_id":"5a74b6dd4f1c1b0a7b8b4b05","slug":"pahalwan-pramod-gave-belal-to-maharashtra-s-patkhani","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहलवान प्रमोद ने महाराष्ट्र के बेलाल को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान प्रमोद ने महाराष्ट्र के बेलाल को दी पटखनी
jaunpur
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पहलवानों से हाथ मिलाते सुनील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय विकास खण्ड के गौराकला तेजीबाजार में शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रीय कुस्ती दंगल प्रतियोगिता में ऑल इंडिया पुलिस गोल्ड मेडल विजेता एवं बक्शा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद यादव ने महाराष्ट्र के पहलवान बेलाल को चित कर दिया। कुश्ती दंगल का शुभारंभ फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने पहलवानों का अखाड़े पर हाथ मिलवाकर किया।
राष्ट्रीय महिला पहलवान हरियाणा की बबिता फोगाट ने दिल्ली की पहलवान को पटखनी दी। तेजीबाजार के आशुतोष पहलवान ने मऊं के नरेश पहलवान को चित्त किया। झांसी से आये बालगोविंद पहलवान ने आगरा के चरनजीत पहलवान को आसमान दिखाया। महिला पहलवानो में गया विहार की सपना पाठक ने गोरखपुर की रंजीता को पराजित कर विजेता बनी। हरियाणा की मोनिका जौनपुर की काजल को चित्त किया तो जौनपुर के एक हाथ के पहलवान रामसिंह ने आगरा के लौटन पहलवान को पटखनी दी। डीएलडब्लू के लक्ष्मण पहलवान एवं जौनपुर के विजय व धनन्जय तथा दिल्ली के ताहिर पहलवान की कुस्ती बराबरी पर छुटी। दंगल प्रतियोगिता के रेफरी रविन्द्र मिश्र रहे। आयोजक समाजसेवी अखिलेश सिंह भुवाल ने लोगो के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, फिल्म डायरेक्टर फाइटर मास्टर रवि दिवान, डायरेक्टर भरत शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सपा नेता पप्पू सिंह रघुवंशी, सजल सिंह, गुलाब सिंह दादा, सावंत सिंह, उपेन्द्र सिंह, रतन सिंह राजू, सुनील सिंह मौजूद थे।
खेल के बाद फिल्मी दुनिया में रखा था कदम: शेट्टी
बक्सा। गौराकला में आयोजित कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते हुए फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि फिल्मी दुनियां में कदम रखने से पहले वह खेल में ही सक्रिय रहे। सोसायटी में मित्रो के साथ खेलना सुखद अनुभव रहा है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, समाजसेवी अखिलेश सिंह की तारीफ की। भारी भीड़ के बीच सुनील शेट्टी ने अपनी हिट फिल्म धड़कन के डायलॉग सुनाए तो भीड़ तालियों से स्वागत की। पूर्व गृह राज्यमंत्री मन्त्री कृपाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कुश्ती के ऐसे आयोजनों से गाँवो में छिपी प्रतिभा का निखार होता है। कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता के पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो गई। लोग मोबाइल से फोटो एवं बीडीओ बनाने को लेकर खासा उत्साहित रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता के पहुंचते ही जाम हो गया शहर
जौनपुर। कुश्ती दंगल में पहुंचने से पहले फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे शहर के जेसीज चौराहे के निकट स्थित एक होटल में पहुंचे। फिल्म अभिनेता के आने की खबर पर जेसीज चौराहे से ओलंदगंज तक शहर जाम हो गया। चार पहिया वाहन से लेकर बाइक सवार और पेैदल चलने वाले भी जहां तहां फंसे रहे। तमाम युवक युवतियां फिल्म अभिनेता के साथ सेल्फी लेने के लिए आपस में धक्का मुक्की करते देखे गए। सुरक्षा कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से गाड़ी से उतारकर फिल्म अभिनेता को होटल तक पहुंचाया। करीब आधे घंटे तक वह होटल में रुके। इस दौरान भीड़ बाहर जमा रही। जैसे ही वह होटल से बाहर निकले तभी भीर से भीड़ आपस में धक्का मुक्की करने लगी। हर कोई फिल्म अभिनेता को करीब से देखना चाहता था। भीड़ में मौजूद कई युवक और युवतियों के साथ उन्होंने तस्वीर भी खिंचवाई।