फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Padmashree JS Rajput will be the chief guest of the convocation ceremony, 65 meritorious will get medals

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे पद्मश्री जेएस राजपूत, 65 मेधावियों को मिलेगा मेडल

Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Padmashree JS Rajput will be the chief guest of the convocation ceremony, 65 meritorious will get medals
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बृहस्पतिवार कोदीक्षांत समारोह के संबंध में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस.मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 10 दिसंबर को होगा। इस संबंध में कुल 51 समितियां गठित की गई है। जिनके साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि 25 वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एनसीईआरटी के पूर्व निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर जे.एस. राजपूत होंगे।
विज्ञापन

प्रोफेसर राजपूत को डी.एससी की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। इस बार 65 विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को बैग, फल और किट दिए जाएंगे। उन्होंने संयोजकों से प्रगति रिपोर्श्ट पर चर्चा की। कहा कि जो भी समस्या हो उसका निराकरण संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र करा लें। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed