फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy will be procured at 90 centers from today

आज से 90 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 90 centers from today
जौनपुर। धान की खरीद की मंगलवार से शुरू होगी। इसके लिए 90 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। विपणन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हर केंद्र पर कांटा, बोरा और दूसरी जरूरी चीजें पहुंचा दी गई हैं। इस बार जिले में 1.68 लाख टन की खरीद कराने का लक्ष्य गया है।
विज्ञापन

धान की खरीद एक नवंबर से 28 फरवरी तक चलेगी। इस साल कुल 128 क्रय केंद्रों पर खरीद की योजना है लेकिन अभी 90 क्रय केंद्र ही बनाए जा सके हैं। इसमें खाद्य विभाग के 30, पीसीएफ के 59, एफसीआई का एक क्रय केंद्र हैं। धान बेचने के लिए 14 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। खाद्य विभाग के केंद्रों को मिलों से संबद्ध भी कर दिया है लेकिन पीसीएफ के केंद्रों को अभी संबद्ध नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

सामान्य धान के लिए समर्थन मूल्य 2040 रुपये, ए ग्रेड का समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान बेचने वाले सभी किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है। खाते को बैंक के एनपीसीआई ( नेशनल पेंमेंट कारपोरेशन ऑफ इंडिया पर अपडेट करना भी जरूरी है। तैयार केंद्रों पर डबल कॉटा, पावर डस्टर, झरना, जाली , बिनोइन पंखा, नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा धान केंद्र का बैनर भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरकोनी विकासखंड में दो समितियों को ही क्रय केंद्र का सेंटर बनाया गया। किसानों का कहना है कि कबूलपुर, हुसेपुर, शिवपुर, बहरीपुर, शिवपुर, खरचलपुर, केशवपुर, बीबीपुर, सुगुंलपुर, मोथहा, कल्याणपुर आदि किसानों को धान बेचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रदीप यादव, विवेक सिंह, लोकनाथ यादव, आनंद शुक्ला, संजय श्रीवास्तव ने कबूलपुर साधन सहकारी समिति को क्रय केंद्र बनाने की मांग की है। सिकरारा क्षेत्र में फतेहगंज में क्रय केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed