फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Overlooking the 66.68 percent voting

चौकसी के बीच 66.68 प्रतिशत मतदान

Sat, 28 Nov 2015 11:48 PM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sat, 28 Nov 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Overlooking the 66.68 percent voting
ग्राम प्रधान और सदस्य के चुनाव के पहले चरण में शनिवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो पांचों ब्लाकों में वोटिंग पूरी तरह से शांति के बीच संपन्न हो गई।
विज्ञापन


 पांचों ब्लाकों में कुल 66.68 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रधान पद के कुल 3678 और  सदस्य पद के कुल 4338 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो  गया।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़िला गांव में बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामअवध भारती के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर ली।  चुनाव बीतने के बाद सुइथाकला में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग  हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पत्थर लगने से दोनों तरफ से छह लोग घायल हो गए। सभी को राजकीय  चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया गया है। कई जगह मतदान केंद्रों पर जमा  उपद्रवियों को पुलिस ने दौड़ा लिया।

कई जगहों पर पुलिस से झड़प भी हुई।  पुलिस ने पांचों ब्लाकों में दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और  मतदान संपन्न होने के बाद छोड़ दिया।  डीएम, एसपी ने कई बूथों का जायजा  लिया।

 बक्शा, करंजाकला, सोंधी शाहगंज, खुटहन और सुइथाकला में सुबह नौ  बजे तक 11.88 प्रतिशत हो गया। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार बूथ पर पुलिस  ने एक महिला की पिटाई कर दी।

उधर खुटहन के पटैला बूथ पर भी मारपीट पथराव  हुआ। सरपतहा थाना क्षेत्र के सुइथाकला में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों  में चुनाव के दौरान कहासुनी हुई।

चुनाव संपन्न होने के बाद एक पक्ष दूसरे  पक्ष के घर पर धावा बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव और  फायरिंग हुई। पुलिस फायरिंग की बात से इनकार कर रही है।


दोनों पक्षों से छह  लोगों को चोटें आई हैं। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  चुनाव में शाहगंज में 62.57, खुटहन में 67.32, सुइथाकला में 67.83, बक्शा  में 67.42, करंजाकला में 68.25 फीसदी मतदान हुआ। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी  एसपी राजूबाबू सिंह, प्रेक्षक रणवीर प्रसाद भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed