फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Outstanding recovery formality

बकाया वसूली की खानापूर्ति 

Sun, 30 Oct 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 30 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
जिले में सात वर्षों में कामर्शियल सहित अन्य वाहनों का टैक्स एक करोड़ 36 लाख 46 हजार रुपये बकाया चला आ रहा है। जिसे विभाग को वसूलने में पसीने छूट रहे हैं। लापरवाही का आलम यह है कि हर वर्ष उक्त धनराशि को नया दिखाकर विभाग अपनी जिम्मेदारी पूरी कर देता है।
विज्ञापन


साथ ही  विभाग कार्यवाही के नाम पर सिर्फ वाहन मालिकों को नोटिस देकर शांत बैठ जाता है।  सहायक संभागीय परिवहन विभाग संजिदगी बरतता तो राजस्व की वृद्धि होती है। लेकिन उसके लापरवाही से राजस्व की क्षति हो रही है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा हर साल मानक के अनुसार वाहनों का टैक्स नहीं वसूला जा रहा है।  बकाएदार  वाहनों का बकाया टैक्स हर वर्ष नया दिया  जाता है। विभाग के आंकड़े पर गौर किया जाए तो वर्ष 2009 से 2015 तक वाणिज्यिक सहित अन्य 1286 वाहनों का लगभग एक करोड़ 36 लाख 46 हजार रुपये टैक्स बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा वर्तमान वर्ष में 213 वाहनों का 11 लाख तीन हजार रुपये टैक्स बकाया है। लेकिन विभाग अभी तक सिर्फ नोटिस भेजने  का कार्य किया है। अभी तक विभाग द्वारा टैक्स जमा करने के लिए लगभग 400 वाहन को नोटिस जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed