फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Outpost incharge line spot making tick talk video

टिक टॉक वीडियो बनवाने वाले चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Tue, 12 May 2020 05:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
Outpost incharge line spot making tick talk video
‘टिक टॉक’ बनवाने वाले चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन

- हरियाणवी गीत पर चौकी में बनवाया था किशोरी के साथ टिक टॉक वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। हरियाणवी गीत ‘रपट लिखलो न दरोगा जी...’ पर पुलिस चौकी में टिक टॉक वीडियो बनवाने वाले बजरंगनगर के चौकी इंचार्ज को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद को मंगलवार की सुबह दफ्तर बुलाया और फटकार लगाने के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया।

सोशल मीडिया में दो दिनों से चंदवक थाने के बजरंगनगर चौकी का वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद वर्दी में अपनी कुर्सी पर बैठे हैं। उनके बगल में एक किशोरी डांस कर रही है। गीत के बोल के साथ ही दरोगा जी रपट लिखने के लिए कलम और रजिस्टर उठाते वीडियो में दिख रहे हैं। मंगलवार को इसकी खबर वायरल होने के बाद हुए एसपी अशोक कुमार ने संज्ञान लिया।सुबह चौकी इंचार्ज सच्चिदानंद को ऑफिस बुलाया। यहां जमकर फटकार लगाने के बाद तत्काल लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया। दरोगा की करतूत जहां महकमे में चर्चा में है, वहीं एसपी की कार्रवाई से खलबली भी मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed