फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Otherwise vacant position will be joined by 27 to

27 तक करें ज्वाइन नहीं तो रिक्त हो जाएंगे पद

Wed, 21 Jan 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 21 Jan 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
Otherwise vacant position will be joined by 27 to
 नियुक्ति पत्र लेने के लिए मंगलवार को भी जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में प्रशिक्षु शिक्षकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


 बीएसए परमहंस सिंह यादव ने प्रशिक्षु अध्यापकों को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही निर्देश दिया कि 27 जनवरी तक वे हर हाल में तैनाती वाले विद्यालय पर कार्यभार ग्रहण कर लें।

 निर्धारित तिथि तक कार्यभार ग्रहण न करने पर संबंधित पदों को रिक्त मान लिया जाएगा और उसी आधार पर प्रतीक्षा सूची से प्रशिक्षु शिक्षकों की दूसरी सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


डायट में सोमवार से ही प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। पहले दिन रात नौ बजे तक 204 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए। कुल 1500 पदों के सापेक्ष डायट ने पहली बार 1231 प्रशिक्षु शिक्षकों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही नियुक्ति पत्र के लिए डायट पर भीड़ लग गई। बीएसए परमहंस सिंह यादव खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, महेंद्र मौर्य, संजीव सिंह, शैलपति यादव आदि के साथ प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed