फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Organically over the death of women after childbirth

प्रसव के बाद महिला की मौत पर बवाल

Wed, 07 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Wed, 07 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
Organically over the death of women after childbirth
शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर बवाल हो गया। गुस्साए घर वालों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। अस्पताल के कांच चकनाचूर कर दिए और फर्नीचर तोड़ दिया।
विज्ञापन


 हालात भांपकर अस्पताल के कर्मचारी जान बचाकर भाग गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। वहीं नवजात को एक अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


खुटहन थानाक्षेत्र के इमामपुर गांव निवासी शिवानी सोनी (22) पत्नी विष्णु सोनी को उसके घर वालों ने पहले प्रसव के लिए दो दिन पूर्व शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने सामान्य प्रसव की संभावना से इनकार करते हुए ऑपरेशन की बात कही। इस पर महिला के घर वालों ने सामान्य प्रसव की उम्मीद में दूसरे डाक्टर से सलाह लेना चाहा और वाजिदपुर में स्थित शारदा हास्पिटल एंड मैटर्निटी सेंटर में ले गए।

वहां महिला चिकित्सक को दिखाया। प्रसूता के घर वालों का आरोप है कि अस्पताल की महिला चिकित्सक ने बिना ऑपरेशन के प्रसव कराने का भरोसा दिलाकर भर्ती कर लिया।

मंगलवार को सुबह 11:25 बजे चिकित्सक ने नार्मल डिलीवरी करा दी, लेकिन, प्रसूता को रक्तस्राव शुरू हो गया। इससे थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई।

प्रसूता की मौत से उसके घर वाले गुस्सा गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान आरोप लगाया कि चिकित्सक की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है।

महिला का मायका आजमगढ़ जिले के सरायमीर में है। वहां से उसके भाई और रिश्तेदार भी पहुंच गए। भड़के घर वालों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। एक भी दरवाजा, खिड़की का शीशा सलामत नहीं छोड़ा।


फर्नीचर और अन्य सामान भी तोड़ डाले। बवाल को देख अस्पताल के कर्मचारी और अन्य मरीज भाग गए। जानकारी मिलने के बाद एएसपी रामजीत सिंह यादव और ओपी पांडेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद तोड़फोड़ कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed