फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Order to register FIR against teacher in case of suicide of library operator

Jaunpur News: लाइब्रेरी संचालक के आत्महत्या मामले में शिक्षिका पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Fri, 24 Apr 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Order to register FIR against teacher in case of suicide of library operator
जौनपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता यादव की अदालत ने रामपुर के बनीडीह निवासी लाइब्रेरी संचालक शैलेश यादव की आत्महत्या के मामले में अध्यापिका रूबी मिश्रा पर आत्महत्या के दुष्प्रेरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश रामपुर थानाध्यक्ष को दिया है। बनीडीह गांव निवासी आशाराम यादव ने अध्यापिका रूबी मिश्रा निवासी दमोदरा, रामपुर के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था कि उसका बेटा शैलेश सधीरनगंज किराए के मकान में डिजिटल लाइब्रेरी चलाता था। आरोपी अध्यापिका रूबी मिश्रा उसके बड़े बेटे के स्कूल में टीचर थी। शैलेश जब भाई पंकज को छोड़ने स्कूल जाता था तो रूबी से मुलाकात व बातचीत होती रही। रूबी प्रेम प्रसंग में विवाह का नाजायज दबाव बनाने लगी। शैलेश ने विवाह करना अस्वीकार कर दिया। 10 जनवरी 2026 को अपने भाई को बताया कि उसे जान का खतरा है। कभी भी घटना हो सकती है। 12 जनवरी 2026 को इंटरनेट मीडिया पर रूबी के विवाह के प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर उसके द्वारा धमकी दी गई जिसे शैलेश बर्दाश्त न कर सका और लाइब्रेरी में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल के मेसेज से पता चला कि रूबी बार-बार शैलेश से बात करने का दबाव बना रही थी। जवाब न मिलने पर उसने पंकज को बताया। पंकज ने लाइब्रेरी के बगल में राजेंद्र गुप्ता को फोन कर शैलेश से बात करने की बात कही। दरवाजा खटखटाने पर कोई आवाज नहीं आई तब पुलिस को फोन किया गया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सीडीआर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शैलेश ने रूबी की नाजायज धमकी व प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed