{"_id":"67ec37de71c51361d007e561","slug":"opportunity-for-students-who-have-not-passed-the-exam-in-3-years-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-132063-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 3 साल में परीक्षा पास नहीं करने वाले छात्रों को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 3 साल में परीक्षा पास नहीं करने वाले छात्रों को मौका
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन तीन साल में परीक्षा पास नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को कैरीफारवर्ड फाॅर्म भरने का मौका दिया है। अब ऐसे छात्र परीक्षा आवेदन करके परीक्षा पास कर सकेंगे। कुलपति के आदेश पर मंगलवार को यह निर्णय लिया गया।
विश्वविद्यालय के सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि 31 मार्च तय की गई थी। समय कम मिलने के कारण तमाम छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाएं हैं। ऐसे में छात्र हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा आवेदन के लिए तिथि 31 मार्च से बढ़ाकर 4 अप्रैल कर दिया है। अब छात्र चार अप्रैल तक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी तरह ऐसे छात्र-छात्राएं जो तीन साल में स्नातक की परीक्षा पास नहीं सके हैं, उन्हें कैरीफारवर्ड फाॅर्म भरने का मौका दिया है।
छात्र कैरीफारवर्ड फार्म भरकर परीक्षा पास कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के इन निर्णय से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। तमाम ऐसे छात्र हैं जिनका रिजल्ट पूरा नहीं हुआ है, वह कैरीफारवर्ड परीक्षा देकर पास हो सकेेंगे। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक डाॅ.विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो.वंदना सिंह के आदेश पर छात्रों को कैरीफारवर्ड फार्म भरने का मौका दिया गया है। साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि भी बढ़ाई गई है। सेमस्टर परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रस्तावित हैं। सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन ऑनलाइन करने की तिथि बीत गई, छात्रों के परीक्षा आवेदन आनलाइन नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा आवेदन के लिए तिथि बढ़ाने की तैयारी में है। परीक्षाएं 11 अप्रैल से प्रस्तावित है।