फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Operation of four fair special trains started

Jaunpur News: चार-चार मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू

Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Operation of four fair special trains started
जौनपुर/ मीरगंज। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू हो गया है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए कई मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। चार-चार मेला स्पेशल ट्रेन जंघई व जौनपुर होकर चलाई ज रही हैं। प्रयागराज से चलकर वाराणसी होकर भदोही के रास्ते जंघई होते हुए मडियाहूं के रास्ते अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन सुबह 9.55 बजे जंघई जंक्शन पहुंचेगी तथा अयोध्या से मडियाहूं होते हुए जंघई वाराणसी होते हुए प्रयागराज जाने वाली मेला स्पेशल अपराह्न 3.30 बजे जंघई जंक्शन पर पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज -वाराणसी- भदोही होते हुए जंघई मडियाहूं के रास्ते अयोध्या जाने वाली मेला स्पेशल रात 9.35 पर जंघई पहुंचेगी। जब की अयोध्या से चलकर मडियाहूं,जंघई होते हुए वाराणसी प्रयागराज जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन रात 2.45 मिनट पर जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन आएगी। यात्री समय पर पहुंच सफर कर सकते है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि रेलवे में माघ मेला के लिए जंघई से होकर चार ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। 14 जनवरी को प्रयाग जंक्शन एवं फाफामऊ से अयोध्या कैंट जौनपुर लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04223 प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट की ट्रेन प्रयाग जंक्शन से 11:55 बजे प्रस्थान करेगी एवं अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर 5:10 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04271 फाफामऊ से जौनपुर जाने वाली ट्रेन फाफामऊ स्टेशन से 01:00 बजे प्रस्थान करेगी एवं जौनपुर स्टेशन पर 16:20 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04293 प्रयाग जंक्शन स्टेशन से लखनऊ यह ट्रेन प्रयाग जंक्शन स्टेशन से समय 8 :20 बजे प्रस्थान करेगी एवं लखनऊ स्टेशन पर रात 02:00 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04229 प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट से यह ट्रेन प्रयाग जं. से 9:10 बजे प्रस्थान करेगी एवं अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आगमन समय रात 01:55 बजे रहेगा। जौनपुर जंक्शन अधीक्षक यूके सिंह ने बताया है कि जौनपुर से होकर मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को सहूलित मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed