फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   OPD stuttered performance

ओपीडी ठप कर किया प्रदर्शन

Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 19 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
OPD stuttered performance
चिकित्सक की पिटाई किए जाने के विरोध में सीएचसी बंदकर प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : jounpur
बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के वरिष्ठ चिकित्सक तथा यूपीपीएमएस के जिला  सचिव डा. रफीक की पिटाई के विरोध में शनिवार को सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पूरे दिन ओपीडी सेवा ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


नाराज अस्पताल कर्मचारिोयं ने अस्पताल का गेट बंद कर विरोध जताया । उन्होंने पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेताया कि गिरफ्तारी होने तक ओपीडी सेवा ठप रखी जाएगी।
विज्ञापन

सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डा. रफीक को शुक्रवार की देर शाम मनबढ़ों ने उनके आवास पर पिटाई कर दी थी। जिसके विरोध में अस्पतालकर्मी विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल पर चले गए और उन्होंने ओपीडी सेवा ठप कर दी। ओपीडी सेवा बाधित रहने से अस्पताल आने वाले मरीजों को यहां से जिला मुख्यालय या फिर किसी प्राइवेट अस्पताल का सहारा लेना पड़ा।  इस दौरान डा. संजय दुबे, डा. अभिषेक वर्मा, दिलीप मिश्र, अमित कुमार मिश्र,  राकेश मिश्र, राजकुमार पाण्डेय मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, वरिष्ठ चिकित्सक की   पिटाई के विरोध में मेडिकल संचालकों ने भी अपना प्रतिष्ठान बंद कर अस्पताल कर्मियों के प्रदर्शन का समर्थन किया है। बदलापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक जयदीप वर्मा ने बताया कि घटना के नामजद  आरोपियों  की गिरफ्तारी के लिए उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी जरूर की लेकिन किसी की गिरफ्तारी नही हो सकी। बहरहाल पुलिस कोशिश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed