फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   OPD starts two days later, patients arrive scared

दो दिन बाद शुरू हुई ओपीडी, डरे-डरे पहुंचे मरीज

Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
OPD starts two days later, patients arrive scared
जौनपुर। कोरोना का मरीज मिलने के बाद से बंद जिला अस्पताल की ओपीडी दो दिन बाद सोमवार को खुली तो सहमते हुए मरीज पहुंचे। आम दिनों में जहां 1200 से ज्यादा मरीज आते थे, वहां महज 181 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एक डॉक्टर और एक स्टाफ कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद ओपीडी बंद कर दी गई थी। सोमवार को अस्पताल खुलने के बाद बाहर से आने वाले मरीजों से दूरी बनाकर डॉक्टर इलाज कर रहे थे। आम दिनों में 1200 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन सोमवार को महज 181 मरीज ही इलाज कराने आए। उसमें ज्यादातर मरीज ऐसे थे जिनका नियमित इलाज चल रहा है। सोमवार को अस्पताल खोलने से पहले वार्डों के अलावा चिकित्सक कक्ष, स्टाफ कक्ष, वेटिंग हाल, दवा वितरण कक्ष और मरीजों के लिए पर्ची बनाने वाले कक्ष को सैनिटाइज कराया गया। बाहर से आने वाले मरीजों को गेट पर ही सैनिटाइज किया जा रहा था। मास्क लगाने के बाद ही मरीजों को अंदर दाखिल होने दिया गया। सुबह ओपीडी शुरू हुई तो करीब दस मरीज वेटिंग हाल में थे। दोपहर डेढ़ बजे तक 181 मरीजों की इलाज किया गया। दोपहर 12 बजे ही अस्पताल का वेटिंग हाल खाली हो गया था। ओपीडी कक्ष में डॉक्टर और स्टाफ खाली बैठे रहे।
विज्ञापन

15 दिन से खराब है सैनिटाइजिंग मशीन
जौनपुर। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर लगी ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन एक पखवाड़े से बंद है। अस्पताल में प्रवेश करने से पहले मरीज इसके नीचे खड़े होकर खुद को सैनिटाइज कर लेते थे। जिससे डॉक्टर और स्टाफ भी राहत में महसूस करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण को देखते हुए अस्पताल परिसर को प्रतिदिन सैनिटाइज कराया जा रहा है। बहुत जरूरी होने पर ही मरीज इलाज कराने के लिए आएं। बेवजह अस्पताल में आने की जरूरत नहीं। बिना मास्क के किसी को प्रवेश ही इजाजत नहीं है। एक दूसरे से दूरी बनाते हुए दवा लेकर वापस घर चले जाएं। -डॉ. एके शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed