फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only two percent applications for admission under RTE

आरटीई के तहत दाखिले के लिए आए सिर्फ दो फीसदी आवेदन

Fri, 14 May 2021 06:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Only two percent applications for admission under RTE
जौनपुर। शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए जिले में कुल 9 हजार सीटें हैं, लेकिन आवेदन के दूसरे चरण तक बेसिक शिक्षा विभाग को सिर्फ 214 आवेदन मिले हैं। यानी उपलब्ध सीटों के दो फीसदी ही आवेदन प्राप्त हुए हैं। अभी तीसरे चरण के आवेदन का समय जून तक है। अगर यही हाल रहा तो 95 फीसदी से अधिक सीटें खाली रह जाएंगी ।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में की कुल सीटों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब, बेसहारा, लाचार बच्चों का निशुल्क दाखिले का प्राविधान है। जिले में विभिन्न मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कुल 9 हजार गरीब बच्चों का मुफ्त में दाखिला हो सकता है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 2 मार्च से 28 मार्च तक और दूसरे चरण में एक अप्रैल से 23 अप्रैल तक आवेदन मांगा था। पहले चरण में 192 आवेदन आए थे जबकि दूसरे चरण में मात्र 22 आवेदन आए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ऐसे आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कर लाक कर दिया गया। लेकिन कोरोना के चलते स्कूल बंद होने के कारण लाटरी नहीं हो सकी है। तीसरे चरण का आवेदन 10 जून तक लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए जयकुमार यादव का कहना है कि अप्रैल में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते तमाम सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप पड़ गया, जिससे अभिभावक तहसीलों से बनने वाले आय प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी कागजात नहीं बनवा सके। यही वजह है कि दूसरे चरण में सिर्फ 22 आवेदन आए हैं। अभी तीसरे चरण के आवेदन का समय है। हालात सामान्य हुए तो और भी आवेदन आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक 2018 में हुए थे 1329 दाखिले
जौनपुर। 2016 से लेकर 2020 तक जिले में आरटीई के तहत हुए दाखिले के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक 2018-19 में 1329 गरीब बच्चों का दाखिला हुआ था। 2016 में सिर्फ 24 गरीब बच्चों का दाखिला हुआ था। इसी प्रकार 2017 में 115, 2019 में 1003 और 2020 में 1771 बच्चों का दाखिला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed