फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   only false promis have been made

बिना कुछ किए फेंक रहे जुमले पे जुमला ः आजाद

Sun, 19 Feb 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 19 Feb 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
only false promis have been made
मुंगराबादशाहपुर में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद।
मुंगराबादशाहपुर (ब्यूरो)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलामनबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना कुछ किए जुमले पे जुमला फेंके जा रहे हैं। अब तक के कार्यकाल में उनके पास गिनाने के लिए एक भी विकास कार्य नहीं है। वह शनिवार को मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सपा गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनसभा का आयोजन एक  पैलेस में किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  कांग्रेस हमेशा पाक साफ राजनीति की है। देश के विकास का जो मौजूदा स्वरूप आज दिख रहा है वह कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने कहा कि यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन से भाजपा समेत अन्य दल भी हताश हो चुके हैं। चुनावी रैलियों में भी उनकी हताशा जनता देख रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का यह गठबंधन लंबे समय के लिए हुआ है। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव , लाल बहादुर यादव , सपा जिलाध्यक्ष राजनारायण बिन्द , सिराज मेंहदी, आलोक सिंह, राजेश सिंह ने भी जनसभा को संबोधित  किया। इस मौके पर सुजानगंज ब्लॉक प्रमुख सुभाष सरोज, पंकज पटेल, आलोक सिंह, राहुल यादव, सुशील श्रीवास्तव, अभिषेक शुक्ला, अफजाल अहमद औदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed