फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Only 30 percent of vehicles connected to Fastag so far

फास्टैग से जुड़े अब तक सिर्फ 30 फीसदी वाहन

Tue, 29 Dec 2020 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Only 30 percent of vehicles connected to Fastag so far
मछलीशहर क्षेत्र के कुंवरपुर स्थित टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। - फोटो : JAUNPUR
मछलीशहर। सभी टोल प्लाजा पर एक जनवरी से फास्टैग के जरिए ही टोल भुगतान का आदेश लागू हो जाएगा। इस आदेश के प्रभावी होते ही टोल पास करने के लिए नकद भुगतान पर रोक लग जाएगी। शासन इसे सख्ती से लागू करने के लिए भले ही तैयार हो, मगर अधिकांश वाहन चालकों के लिए यह नई व्यवस्था मुश्किल बढ़ाने वाली है। अब तक वह फास्टैग से नहीं जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन

रायबरेली हाइवे पर कुंवरपुर गांव में स्थित टोल प्लाजा से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। हाईवे से गुजरने वाले 70 फीसदी वाहनों में यह सुविधा नहीं है। लिहाजा अभी वह नकद लेन-देन ही कर रहे हैं। टोल प्लाजा के प्रबंधक घनश्याम मिश्र का कहना है कि प्रतिदिन करीब 800से 900 वाहन ही फास्टैग लगाकर गुजरते हैं। इनमें भी दस फीसदी संख्या नए शासनादेश के बाद बढ़ी है। अन्य 70 फीसदी वाहन अभी भी नकद भुगतान ही कर रहे हैं। उन्हें एक जनवरी से लागू होने वाले नए नियम के बारे में समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

व्यवस्था में है खामी
हाइवे पर फास्टैग लगाकर चलने वाले वाहन चालकों को कभी सर्वर डाउन होने के कारण चिप स्कैनिंग में देर हो जाती हैं। पैसा न कटने के कारण उन्हें आगे बढ़ने का सिग्नल नहीं मिलता और गेट बंद होने से यात्रा बाधित होती हैं। इसके अलावा खाते में पैसा नहीं होने पर भी सिग्नल नहीं मिलता हैं और गेट बंद रहता है। इसके चलते अक्सर टोल प्लाजा के पास लंबी कतार भी वाहनों की लग रही है। ऐसे में न चाहते हुए भी कइयों को नकद भुगतान ही देकर यात्रा करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed