फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   one woman died 12 people injured in clash over minor issue in jaunpur

जौनपुर: मामूली विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में एक महिला की मौत, 12 घायल

Wed, 12 Jan 2022 10:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 12 Jan 2022 10:31 AM IST
विज्ञापन
one woman died 12 people injured in clash over minor issue in jaunpur
घटना के बाद मौके पर पुलिस और मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार में मामूली विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल महिला की मौत हो गई। पति की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार निवासी रामजीयावन गुप्ता और पुल्लु गुप्ता के बीच मामूली बाद को लेकर आपस में मंगलवार सुबह मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों पक्षों से 12 लोग घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला भेजा गया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
विज्ञापन


वहीं रात में एक बजे इस घटना में घायल शशि देवी(42) पत्नी रामजीयावन गुप्ता की हालत खराब होने लगी तो सीएचसी से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले आए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर बुधवार को स्थानीय पुलिस रुधौली बाजार गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक पक्ष से दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं अन्य की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed