फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One-way implemented on 10 routes including Olandganj to get rid of traffic jam

Jaunpur News: जाम से निजात के लिए ओलंदगंज समेत 10 मार्गों पर वन-वे लागू

Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
One-way implemented on 10 routes including Olandganj to get rid of traffic jam
जौनपुर। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस हर दिन नया प्रयोग कर रही है। बृहस्पतिवार से नो एंट्री के साथ ओलंदगंज समेत 10 मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई। पहले दिन चिह्नित प्वाइंटों पर बैरियर लगा दिए गए। इस बीच शहर में जरूरी वस्तु दूध, गैस, मेडिकल से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य भारी वाहनों का प्रवेश नहीं दिया गया। इसके लिए जगह-जगह बैरियर, साइनेज व नो एंट्री के बोर्ड लगाए गए थे। यातायात प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि जाम से निजात दिलाने के लिए 10 मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत एक साथ वाहनों का आना-जाना नहीं रहेगा। इसको लेकर सभी चिह्नित प्वाइंटों पर यातायात पुलिस तैनात रही। पहले दिन सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हें जागरूक कर लौटा दिया गया। चिह्नित प्वाइंटों पर बैरियर, साइनेज बोर्ड, नोएंट्री के बोर्ड लगाए जा रहे हैं। ताकि वाहन स्वामी खुद जागरूक होंगे। यह व्यवस्था लागू होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी व जाम से निजात मिलेगी। जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन लिए शहर के 10 मार्गों पर सुबह आठ बजे से से रात 10 बजे तक एकल मार्ग घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट :-शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए 10 मार्गों पर सुबह 8 से रात 10 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। इसका उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर वाहन चालकों के खिलाफ प्रवर्तन व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। -सुशील कुमार मिश्रा, यातायात प्रभारी
विज्ञापन

इन मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू :-
1 - चहारसू चौराहा से ओलंदगंज तक।
2- जेपी होटल तिराहा से भाजपा तिराहा।
3- अटाला से कोतवाली तक।
4- सुतहट्टी से कोतवाली तक।
5- राजभवन से चंद्रा तक।
6- मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी तक।
7- बदलापुर पड़ाव से ओलंदगंज तक।
8- अशोक टाकिज से चहारसू तक।
9- बड़ी मस्जिद से चाँद मेडिकल तक।
10- राजभवन से ओलंदगंज तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed