{"_id":"57f00b6c4f1c1bb61b5740c7","slug":"one-unit-of-blood-saves-lives-of-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक यूनिट ब्लड से बचती है चार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक यूनिट ब्लड से बचती है चार की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रक्तदान करने वाले लोगों को अमर उजाला की तरफ से प्रमाण पत्र देते सीएमओ रविंद्र कुमार और सीएमएस एसके पांडेय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 31 महादानियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश नंदलाल ने किया। उन्होंने कहा कि जरूरत मंद की जिंदगियों के लिए रक्तदान आवश्यक है।
एक यूनिट ब्लड देने से चार लोगों की जान बचती है। रक्तदान सकारात्मक सोच वाले लोग करते हैं। रक्तदान महादान है। ऐसे आयोजनों के लिए उन्होंने अमर उजाला और रोटरी क्लब को धन्यवाद दिया। विशिष्ट अतिथि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनय मिश्रा ने कहा कि रक्तदान समाज के लिए एक नया संदेश देता है।
किसी भी व्यक्ति की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा परोपकार का काम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर इस तरह का आयोजन करना सराहनीय पहल है। सीएमओ डा. रविंद्र कुमार ने कहा कि अक्तूबर माह रक्तदान माह के रूप में मनाया जाएगा। पूरे माह लोग स्वेच्छा रक्तदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीएमएस डा. एसके पांडेय ने कहा कि दूसरों की मदद करने में जिस व्यक्ति को खुशी मिलती है वह महान है। शिविर में रक्तदान करने वाले 31 लोगों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह, दीवानी न्यायालय के प्रशासनिक अधिकारी रमेश राय, डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, श्याम बहादुर सिंह, राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष
राकेश श्रीवास्तव, डा. मनोज वत्स, भाजपा नेता अमित सिंह, आईएमए के अध्यक्ष डा. क्षितिज शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशीष चौरसिया, लायंस क्लब के अध्यक्ष अजय आनंद, व्यापारी नेता सुरेंद्र सिंघानिया, मनीष चंद्रा, समाजवादी लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र, समाजवादी युजन सभा के अध्यक्ष अमित यादव, आशीष तिवारी, प्रदीप सिंह, मोहम्मद
मुस्तफा, रोटरी के सचिव रविकांत जायसवाल, लाल उपाध्याय, रविंद्र विक्रम सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए ब्लड बैंक टीम का सराहनीय सहयोग रहा।
ब्लड बैंक प्रभारी डा. सैम दास, डा. अरविंद, हृदय कुमार कुशवाहा, आलोक मणि त्रिपाठी, शैलेष यादव, प्रेम शंकर, राजीव सिंह, उमैन अब्बास, दशरथ यादव पूरी तन्मयता से लगे रहे। रक्तदान करने वाली महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया। व्रत के बावजूद रक्तदान किया।