फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One special booth for women will be built in every assembly constituency

हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे महिलाएं के लिए एक-एक विशेष बूथ

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
One special booth for women will be built in every assembly constituency
जौनपुर। निर्वाचन आयोग ने महिला सशक्तीकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया है। चुनाव के दौरान महिलाओं के लिए विशेष बूथ (आल वूमेन बूथ) बनाने का निर्णय लिया है। यह बूथ हर विधानसभा में एक-एक की संख्या में होंगे। जहां मतदान कार्मिक तक महिला होंगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के आदेश पर जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। इसमें बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय संख्या 146 जूनियर हाईस्कूल सरोखनपुर कक्ष संख्या-1 में आल वूमेन बूथ बनाया गया है। इसी तरह शाहगंज में मतदेय संख्या 248 बालिका इंटर कालेज शाहगंज पर कक्ष संख्या एक पर बनाया गया है। इसी तरह सदर विधानसभा क्षेत्र ने मतदेय संख्या 367 राष्ट्रीय बालिका इंटर कालेज मरदानपुर में बनाया है। मल्हनी में मतदेय संख्या 381 कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवापार, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा में मतदेय संख्या 321 प्राथमिक पाठशाला मुंगरडीह। मछलीशहर में मतदेय स्थल 35 बिहारी महिला महाविद्यालय, जफराबाद में मतदेय संख्या 156 प्राथमिक विद्यालय गोपालगंज और केराकत विधानसभा क्षेत्र में मतदेय संख्या 195 शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज केराकत को आल वूमन बूथ बनाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक बूथ को आल वूमेन बूथ बनाया गया है। यहां महिलाएं वोट करेंगे। साथ ही सभी मतदान कार्मिक महिलाएं ही होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed