फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   One killed, two injured in a head-on collision between two motorcycles

Jaunpur News: दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Sun, 29 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in a head-on collision between two motorcycles
मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर शुक्रवार रात सतहरिया सीएचसी के पास दो बाइक की हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत देख चिकित्सक ने एक युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के पचरास गांव निवासी रमेश सरोज (40) बाइक से मुंगराबादशाहपुर की तरफ से आ रहे थे। वे सतहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। इससे पवांरा थाना क्षेत्र के सरांवा गांव निवासी मयंक पांडेय (25) पीछे बैठे पवांरा थाना क्षेत्र के ही भासोट गांव निवासी देवांश यादव (20) समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां रमेश सरोज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मयंक पांडेय की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। रमेश सरोज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि दो बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed