{"_id":"6724f2dacecb6b0a500a2acd","slug":"one-killed-and-one-seriously-injured-in-a-head-on-collision-between-a-dcm-and-a-bike-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: डीसीएम व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: डीसीएम व बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल
Fri, 01 Nov 2024 08:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 01 Nov 2024 08:55 PM IST
सार
जौनपुर के मडियाहू में बाइक और डीसीएम की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना करने वाले ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मडियाहू स्थित नेवढ़िया थाना क्षेत्र के मड़ियाहूं कठिरांव मार्ग पर राजापुर नंबर 3 गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद बाइक और डीसीएम की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठे व्यक्ति की मौत हो गई ।
विज्ञापन
बताया जाता है कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव निवासी देवमणि यादव पुत्र बनवारी 55 वर्ष सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी अपनी बहन के नाती शनि यादव 25 वर्ष के साथ बाइक पर बैठकर हरिहरपुर से तरती अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन
वह जैसे ही मड़ियाहूं कठिरांव मार्ग पर राजापुर नंबर तीन गांव के पास पहुंचे थे कि सामने की तरफ से आ रही डीसीएम से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए ।आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहू पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां चिकित्सकों ने देवमणि यादव पुत्र बनवारी 55 वर्ष निवासी तरती थाना नेवढ़िया को मृत घोषित कर दिया। शनि यादव 25 वर्ष जो गंभीर रूप से घायल था उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर थाना अध्यक्ष नेवढ़िया पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
दुर्घटना करने वाले वाहन व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।